जमशेदपुर, जून 28 -- एमजीएम अस्पताल डिमना के नए भवन से कूदकर आत्महत्या की तीन घटनाओं से सबक लेकर अन्य बन रहे दो नए अस्पतालों में ग्रिल लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया जाएगा। एमजीएम अस्पताल डिमना में तीन मरीजों ने ऊपर मंजिल की खिड़कियों से कूद कर आत्महत्या कर ली थी। ऐसा वहां खिड़कियों में ग्रिल नहीं लगे होने के कारण हुआ। साकची एमजीएम के पुराने परिसर में बन रहे नए भवन के डिजाइन में भी ग्रिल का प्रावधान नहीं था। लेकिन अब इस नए भवन में भी अस्पताल चालू होने के बाद ऐसा न हो, इसको देखते हुए ग्रिल लगाने का निर्णय लिया गया है। जानकारी हो कि साकची एमजीएम का नया भवन 400 करोड़ खर्च कर बनाया जा रहा है। यह 500 बेड का अस्पताल होगा, जो पांच मंजिला होगा। इसे मार्च 2028 पूरा किया जाना है। इतना ही नहीं, डिमना में भी 100 बेड ...