जमशेदपुर, जून 24 -- एमजीएम मेडिकल अस्पताल में हड्डी रोग विभाग के मरीजों के बेहतर इलाज के लिए ऑर्थोस्कोप मशीन मंगाने की तैयारी चल रही है। घुटने, कूल्हे, कंधे आदि जोड़ों के मरीजों का बिना बड़े चीरे के ऑपरेशन करने के लिए यह मशीन लाई जाएगी।वर्तमान में ऑर्थोस्कोप नहीं होने के कारण हड्डी रोग विभाग में मरीजों का इलाज चीड़-फाड़ कर किया जाता है, जिससे रिकवरी में ज्यादा समय लगता है और संक्रमण का खतरा भी बना रहता है। ऑर्थोस्कोप एक विशेष उपकरण है जिसमें पतली ट्यूब के सिरे पर कैमरा और लाइट लगी होती है। इसे छोटे से छेद के जरिए जोड़ के अंदर डाला जाता है और मॉनिटर पर साफ तस्वीर देखकर इलाज किया जाता है। इस मशीन से मरीजों को कम दर्द, तेज रिकवरी और कम संक्रमण का फायदा मिलेगा।अस्पताल प्रशासन जल्द ही इस मशीन को खरीदकर विभाग को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू क...