जमशेदपुर, फरवरी 4 -- अभी गर्मी की शुरुआत भी नहीं हुई है और एमजीएम अस्पताल में पानी की किल्लत सामने आ गई है। मंगलवार को अस्पताल में पानी पूरी तरह समाप्त हो गया, जिसके बाद टैंकर के माध्यम से टंकियों में पानी भरवाया गया। एमजीएम अस्पताल शुरू हुए कई महीने बीत जाने के बावजूद अब तक पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। अस्पताल फिलहाल पूरी तरह बोरिंग के पानी पर निर्भर है। पहले से ही आशंका जताई जा रही थी कि पानी खत्म होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। मंगलवार दोपहर बाद पानी समाप्त होने के बाद विभिन्न विभागों के कर्मियों ने प्राचार्य से शिकायत की। गायनी विभाग की महिला डॉक्टर ने भी शिकायत करते हुए कहा कि पानी के बिना ऑपरेशन, डिलीवरी सहित अन्य कार्य बाधित हो सकते हैं। स्थिति को देखते हुए प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने मानगो नगर निगम के पदाधिकार...