जमशेदपुर, जुलाई 21 -- जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में खरीदे गए 18 नए स्ट्रेचर में 11 स्ट्रेचर मंगलवार को इमरजेंसी को आवंटित कर दिया गया है। जबकि अन्य 7 स्ट्रेचर वार्डों में दिया गया है। अब मरीजों को फर्श पर लेटकर इलाज कराने से मुक्ति मिलेगी। जानकारी हो कि इमरजेंसी में भी मरीजों को बेड की कमी के कारण स्ट्रेचर पर लेटकर इलाज कराना पड़ रहा है। लेकिन इसके अलावा भी कई मरीजों को बेंच या फर्श पर लेटकर इलाज कराना पड़ता है। लेकिन नए स्ट्रेचर आने के बाद से राहत मिल सकती है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एमजीएम में फिर एक्सरे मशीन खराब, मरीजों के लिए बनी आफत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...