चाईबासा, मार्च 20 -- गर्मी शुरू होने के साथ कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम में पानी की दिक्कत होने लगी है। गुरुवार को अस्पताल में पानी समस्या के समाधान को लेकर चिकित्सा पदाधिकायों की बैठक हुई। इससे दिन में दो-तीन बार 12 हजार लीटर पानी टैंकर के माध्यम मानगो नगर निगम से लगातार लेने पर सहमति बनी, ताकि जल संकट की स्थिति न हो। अस्पताल की पांच में से दो बोरिंग फेल है। अन्य तीन बोरिंग भी जलस्तर नीचे जाने से बंद होने की आशंका अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारियों को है। इससे पानी की व्यवस्था को लेकर विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। फरवरी में ही पानी की कमी के कारण तीन दिन में 25-30 ऑपरेशन प्रभावित हुए थे। जबकि, मानगो नगर निगम ने लगातार कई दिन 24 हजार लीटर से ज्यादा पानी टैंकर के माध्यम उपलब्ध कराया था। अस्पताल पानी के मुद्दे पर जुस्को से भी संपर्क कर...