साहिबगंज, अप्रैल 7 -- बोरियो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पथरा ओवर ब्रिज के आगे एमजीआर रेलवे ट्रेक के किनारे पुलिस ने एक व्यक्ति की लाश बरामद किया है। लाश की पहचान बीचपुरा भेलाटुकर गांव के बबलू बसिल बेसरा (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने लाश बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल साहिबगंज भेज दिया है। मृतक की पत्नी मरिया गोलस्टी टुडू एवं पुत्र प्रेम ऐगस्टीन बेसरा ने बताया कि उसके पिता संत पॉल मिशन स्कूल पथरा में मैनेजमेंट का काम करते थे। वह घर से शनिवार को निकले थे I गुड फ्राईडे की तैयारी का जिम्मा उनके उपर था। मृतक के पुत्र प्रेम वेसरा ने अपने पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं घटनास्थल रेलवे ट्रेक के बगल में मृतक बबलू वसील बेसरा की लाश पड़ा था। उसके क्षतिग्रस्त मोबाइल उसके सर के बगल में था । सर पर गहरा चोट के निशान पाया गय...