धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आरएसपी कॉलेज बेलगड़िया के एमकॉम के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को पीजी सेमेस्टर तीन में विषय में बदलाव का विरोध किया है। छात्रों ने मंगलवार को विवि में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ पुष्पा कुमारी से मिलकर कहा कि पहले कंप्यूटर एप्लीकेशन इन बिजनेस कम्युनिकेशन विषय था। विवि ने जारी एडमिट कार्ड में उसे बदलकर इकोनॉमिक्स कर दिया है, जिससे छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति है। उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। छात्रों का कहना है कि वे कंप्यूटर एप्लीकेशन इन बिजनेस कम्युनिकेशन का इंटरनल एग्जाम अपने कॉलेज में दे चुके हैं। पूरे छह माह तक इसी सब्जेक्ट की पढ़ाई की है। विवि ने अब एडमिट कार्ड में इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट जारी कर दिया है। एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष सन्नी सिंह ने विरोध करते हुए कहा कि इसकी जिम्मेदारी न ही क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.