एमके सिंह लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ नियुक्त
लखनऊ, जून 17 -- एनआईए कोर्ट के पूर्व विशेष अधिवक्ता एमके सिंह को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कमेटी ने डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस का काउंसिल नियुक्त किया है। इसके पूर्व वह एनआईए कोर्ट के विशेष अधिवक्ता के रूप में कार्य करते हुए दर्जनों आतंकियों को मृत्युदंड तक की सजा दिलवा चुके हैं। अधिवक्ता एमके सिंह लखनऊ के फौजदारी के मशहूर वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. कुंवर मृदुल राकेश के सहायक रहे हैं। उन्हें वर्ष 2008 में सरकार ने अपर जिला शासकीय अधिवक्ता नियुक्त किया था। उन्होंने बताया कि लीगल एंड डिफेंस काउंसिल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत कार्य करने वाली प्रणाली है। इसका मुख्य कार्य अपराधिक मामलों में गरीब और पात्र आरोपियों को प्रारंभ से लेकर अपील तक मुफ्त कानूनी सहायता देना है। इस प्रकार डिफेंस काउंसिल इस सिद्धांत को जब तक दोष सिद्ध ना हो तब तक हर व्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.