पलामू, मई 13 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। सीबीएसई की 12वीं की वार्षिक परीक्षा-2026 का बुधवार को आए परिणाम में पलामू के चियांकी स्थित एमकेडीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के विज्ञान संकाय में जय मंझस लकड़ा ने 97.2 प्रतिशत अंक लाकर जबकि वाणिज्य संकाय में गीत शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य इंद्राणी चटर्जी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण व अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन, निरंतर परिश्रम व सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- डीएवी पब्लिक स्कूल बरौनी के छात्र-छात्...