अलीगढ़, दिसम्बर 7 -- अलीगढ़ । एमके अलीगेरियन क्रिकेट अकादमी हरदुआगंज और एएस क्रिकेट अकादमी के बीच खेला मैच खेला गया। एएस क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी एएस क्रिकेट अकादमी की टीम निर्धारित 30 ओवर में 160 रन पर ऑल आउट हो गई। यशवंत ने 37 और विराट ने 37 एवं कृष् ने 26 रनों का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमके अलीगेरियन क्रिकेट अकादमी ने 29.3 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एमके क्रिकेट अकादमी की तरफ से फरहान ने 72 और गगन ने 12 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच फरहान को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...