अलीगढ़, दिसम्बर 23 -- अलीगढ़। चैलेंजर कप का फाइनल मुकाबला अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ग्राउंड पर अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल व एम के एलिगेरियन क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। जिसमें जीत दर्ज करते हुए एमके अलीगेरियन कप खिताब अपने नाम किया। एमके अलीगेरियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 128 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें हर्ष वर्मा ने 60 रन रुद्राक्ष बंसल ने 35 रनों का योगदान दिया। जवाब में अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल ने 25 ओवर में 108 रन पर ढेर हो गई। जिसमें प्रियांशु सिंह ने 44 रन विवान ने 13 रन का योगदान दिया। एमके अलीगेरियन ने 20 रनों से यह मैच जीत लिया। मैन ऑफ मैच हर्ष वर्मा रहे। टूर्नामेंट के चीफ गेस्ट अर्जुन सिंह ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट निकुंज, बेस्ट बॉलर अब्दुल बारी, बेस्ट बैट्समैन हर्ष वर...