देहरादून, सितम्बर 21 -- देहरादून। एमकेपी पीजी कॉलेज में छात्रा संघ चुनाव 2026-27 की अधिसूचना जारी होने के साथ चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। 22 और 23 सितंबर को नामांकन पत्रों का वितरण होगा। इसके बाद 23 सितंबर दोपहर दो बजे से 24 सितंबर दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे। 24 सितंबर शाम पांच बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। 26 सितंबर को चुनावी जनसभा होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. पुनीत सैनी और प्राचार्या डॉ. ममता सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को मतदान और मतगणना कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: एनएसयूआई ने तीन कॉलेजों में घोषित किए प्रत्याशी, डीएवी से सौरभ और डीबीएस से अभिनव मैदान में इसी दिन परिणाम घोषित करने के बाद निर्वाचित पदाधिक...