धनबाद, मार्च 6 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। तीसरा थाना क्षेत्र के एमओसीपी ठाकुर मोड़ स्थित मीट दुकान पर होली के दिन बुधवार को लोगों की काफी भीड़ जुट गई। मीट खरीदने के लिए लोग आपस में धक्का धुक्की करने लगे। इस दौरान किसी ने तीसरा पुलिस को सूचना दे दी। तीसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार दलबल के साथ में दुकान पहुंचे। भीड़ को हटाया और लोगों को कतारबद्ध खड़ा करवाया। इसके बाद लोग शांत हुए और कतार में खड़े होकर खरीददारी की। वहीं क्षेत्र के कई मीट दुकानों में सुबह से ही तिसरा पुलिस ने कतारबद्ध तरीके से लोगो को खरीददारी कराई। तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा कि पुलिस नियमित गस्ती कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...