दरभंगा, अगस्त 16 -- दरभंगा। मिथिल संस्कृत शोध संस्थान एवं ऑक्सफोर्ड संस्कृत टेक्स्ट सोसाइटी के बीच एमओयू की पहल के लिए राज्यसभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर साहित्य विभागाध्यक्ष सह मां श्यामा मंदिर न्यास समिति के सदस्य डॉ. संतोष कुमार पासवान ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सांसद संजय झा संस्थापक महाराजाधिराज के सपनों को सकार कर रहे हैं। कला संस्कृति व युवा विभाग के राज्य परामर्शी उज्ज्वल कुमार ने कहा कि राज्यसभा सांसद द्वारा हाल में किए गए ठोस प्रयासों ने जो रंग दिखाया है उससे आश्वस्त हुआ जा सकता है कि संस्थान का स्वर्णिम अतीत लौटने के साथ-साथ इसमें कई अभिनव आयाम जुड़ेंगे। जदयू के जिला उपाध्यक्ष विनोदानंद झा तथा नगर अध्यक्ष माधव झा ने राज्यसभा सांसद का आ...