पीलीभीत, फरवरी 24 -- पूरनपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. मनीष राज शर्मा ने अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक किया। लोगों को बताया गया कि लंबे समय तक खांसी आने पर अस्पताल पहुंचकर बलगम की जांच कराएं। टीबी के लक्षण आने पर समय से उपचार लेने की सलाह दी गई। इस अवसर पर डा.नूपुर, आशीष यादव, ठाकुरदास, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.