रांची, जुलाई 15 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में सत्र 2025-27 के प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होंगी। पहले दिन ओरिएंटेशन कार्यक्रम होगा। नियमित कक्षाएं हर कार्य दिवस पर सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक चलेंगी, जिसमें दैनिक पांच कक्षाएं होंगी। विभाग ने 75% उपस्थिति अनिवार्य की है। इससे कम उपस्थिति होने पर छात्र मिड-सेम और मुख्य परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह जाएंगे। यह भी पढ़ें- आरयू के पीजी की कक्षाएं 20 से होंगी शुरू यह भी पढ़ें- Munger News: 19 नए राजकीय डिग्री कॉलेज आज से होंगे शुरू, सत्रारंभ की तैयारी पूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...