सुल्तानपुर, मार्च 8 -- सुलतानपुर। राणा प्रताप पी जी कॉलेज के एमए प्रथम सेमेस्टर संस्कृत विषय की मौखिकी/प्रायोगिकी परीक्षा 12 मार्च को प्रातः नौ बजे से महाविद्यालय में होगी। आंतरिक परीक्षक डॉ. नीतू सिंह ने बताया कि सम्बन्धित छात्र/छात्राएं अपने परिचय-पत्र, प्रवेश-पत्र एवं रिसर्च प्रोजेक्ट की फाइल के साथ निर्धारित तिथि एवं समयानुसार संस्कृत विभाग में उपस्थित हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...