मिर्जापुर, जुलाई 27 -- मिर्जापुर। केबीपीजी कॉलेज में स्नातकोत्तर भूगोल विषय में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय की समर्थ वेबसाइट https://mvvuadm.samarth.edu.in) पर पंजीकरण करा कर महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.kbpgcollege.ac.in पर 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.रवींद्र द्विवेदी ने ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर कॉलेज के काउंटर पर जमा करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...