एमए-बीएड, एलएलबी ने भी शक्ति सखी बनने को दी परीक्षा
बागपत, मई 15 -- साढ़े सात हजार रुपये के लिए एलएलबी और एमए-बीएड पास महिलाओं ने शक्ति सखी बनने के लिए परीक्षा दी। शुक्रवार को दो पदों के लिए परीक्षा हुई थी, जिसमें उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाओं ने प्रतिभाग किया। दो शक्ति सखी का चयन होना है। मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक ब्लॉक में महिला शक्ति केंद्र संचालित किए जाएंगे, जहां पर दो-दो शक्ति सखियों का परीक्षा के आधार पर चयन किया जाना था। पहले चरण में बड़ौत ब्लॉक के लिए सहारा कलस्टर के लिए शक्ति सखी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की थी। दो शक्ति सखी के लिए आवेदन मांगे गए थे, जिसके तहत 52 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने इसके लिए आवेदन किया था। विकास भवन में परीक्षा कराई गई थी। जिसमें 52 पंजीकृत महिलाओं में से 26 उपस्थित हुई है। शासन स्तर से पद के लिए 10वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है। राष्ट्रीय ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.