शाहजहांपुर, मई 19 -- सिंधौली कस्बे के मुड़िया मोड़ स्थित एमए पब्लिक स्कूल ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में मंगलवार को हिंदुस्तान अखबार द्वारा आयोजित परीक्षा ओलंपियाड के प्रमाण पत्र विद्यार्थियों को वितरित किए गए। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को प्रमाण पत्र मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। कई विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया, हालांकि वे स्थान हासिल नहीं कर सके। प्रधान अध्यापिका इरम मंसूरी और सहायक प्रबंधक अब्दुल रहमान खान ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी छात्र अभी से अगले ओलंपियाड की तैयारी शुरू करें, ताकि अगली बार अधिक से अधिक बच्चे चयनित हो सकें। कार्यक्रम में सर्वेश सिंह चौहान, कृष्ण पाल, शिवम वर्मा और वासुदेव सिंह चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...