बरेली, अगस्त 1 -- बहेड़ी/ देवरनिया। रिछा के संघटक राजकीय महाविद्यालय का एमए होम साइंस का शत प्रतिशत परिणाम रहा। गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष समरीन फातिमा ने बताया कि कॉलेज की छात्रा रश्मि ने 80.6 प्रतिशत, नंदिनी ने 79.9 और सविता ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। प्राचार्य के के तिवारी ने सभी सफल बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...