सहारनपुर, जुलाई 6 -- सहारनपुर, संवाददाता। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की एमए अर्थशास्त्र परीक्षा में 8.50 सीजीपीए हासिल कर तान्या त्यागी ने विश्वविद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और परिचितों में खुशी का माहौल है। तान्या ने सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि उनका सपना भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में कार्य कर देश की आर्थिक नीतियों और विकास में योगदान देना है। तान्या ने स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। उनकी माता कोचिंग संस्थान संचालित करती हैं और पहले प्रधानाचार्य रह चुकी हैं, जबकि पिता दीपक त्यागी मैकेनिकल इंजीनियर हैं। यह भी पढ़ें- Shamli News: हिंदू महिला महाविद्यालय की छात्रा अमीषा गोयल ने बीकॉम में विश्वविद्यालय ...