मिर्जापुर, मई 4 -- मिर्जापुर, संवाददाता। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी की ओर से संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षाओं को पारदर्शी और नकलमुक्त संपन्न कराने के लिए सोमवार को नगर के मुसफ्फरगंज स्थित केबी पीजी कॉलेज के आंतरिक सचल दल ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।कॉलेज के प्राचार्य प्रो.रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने आंतरिक सचल दल के साथ परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेते हुए सख्त हिदायत दी कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना पूर्णतः वर्जित है। यदि कोई छात्र इन उपकरणों के साथ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- विद्यापीठ: शोध प्रवेश परीक्षा में 67.77 फीसदी उपस्थिति सचल दल में संयोजक डॉ. रत्नेश मिश्र...