एमएस यूएमवी बेलवा काशीपुर में छात्राओं की स्वास्थ्य जांच
किशनगंज, अगस्त 26 -- किशनगंज,निज संवाददाता। भारत सरकार की पहल के तहत एनीमिया एवं टीबी जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान और रोकथाम को लेकर विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत किशनगंज जिले के एमएस, यूएमवी बेलवा काशीपुर का चयन किया गया, जहां जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्राओं की स्क्रीनिंग एवं रक्त जांच की गई। विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर छात्राओं की स्वास्थ्य संबंधी प्रारंभिक जांच की। एनीमिया की पहचान के लिए रक्त जांच की व्यवस्था की गई, वहीं टीबी से संबंधित संभावित लक्षणों की भी स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की जानकारी दी गई。 यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.