नई दिल्ली, मार्च 8 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को तो वहीं न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय टीम ने वानखेड़े स्टेडियम में करीबी मुकाबले में इंग्लैंड को सात रनों से हराया। इस दौरान स्टेडियम में भारत के पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी, रोहित शर्मा और कई खिलाड़ी टीम का सपोर्ट करने के लिए मौजूद रहे। खिताबी मुकाबले में भी भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए भारत के महान क्रिकेट एमएस धोनी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। धोनी मुकाबले की सुबह अहमदाबाद पहुंच गए हैं। भारतीय क्रिकेट के सबसे चहेते कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी रविवार सुबह अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।...