नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बतौर प्लेयर मैदान पर नहीं उतरेंगे। दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी ने आईपीएल से रिटायरमेंट ले लिया है। वह आईपीएल 2027 में नए अवतार में नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 45 वर्षीय धोनी को आगामी सीजन के लिए मेंटोर नियुक्त किया है। धोनी ने आईपीएल में करीब दो दशक के दौरान अनेक बड़ी उपलब्धियां हासिल की और दमदार रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने सीएसके को रिकॉर्ड 10 बार फाइनल में पहुंचाया। वह आईपीएल में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान हैं। उन्होंने आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा रन (5321) बनाए, सबसे ज्यादा छक्के (259) लगाए और सबसे ज्यादा कैच (154) पकड़े। हालांकि, धोनी अपने आईपीएल करियर में एक कारनामा अंजाम नहीं दे पाए, जो वैभव सूर्यवंशी ने पहले...