नई दिल्ली, मार्च 30 -- राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का तीसरा मैच गुवाहटी में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है। जैसे ही सीएसके की प्लेइंग XI का ऐलान हुआ, वैसे ही चेन्नई के फैंस का दिल टूट गया। दरअसल, उन्हें उन 11 खिलाड़ियों में पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम नहीं दिखा। धोनी चेन्नई की टीम के अभिन्न अंग है, मगर चोट के चलते वह कम से कम 5-6 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। फैंस यह जानने को इच्छुक है कि धोनी ने इससे पहले सीएसके के लिए मैच मिस कब किया था। यह भी पढ़ें- रोहित के सामने रहाणे ने की ये गलती, भज्जी ने हटाया KKR की खराब कप्तानी से पर्दा तो आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह पहली बार है जब CSK IPL के 2019 एडिशन के बाद उनके बिना मैदान पर उतरेगी...