नई दिल्ली, अगस्त 11 -- चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके का अगला हेड कोच कौन होगा? ये एक बड़ा सवाल है, जिसका जवाब आने वाले कुछ महीने में मिल जाएगा। आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अब सीएसके को नए कोच की तलाश करनी है। नए हेड कोच की नियुक्ति भी पूर्व कप्तान एमएस धोनी और मौजूदा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ से पूछने के बाद होगी। इस तरह की जानकारी सामने आई है। यही कारण है कि अभी तक हार्दिक पांड्या की ट्रेड की चर्चा उस स्तर की चेन्नई सुपर किंग्स में नहीं दिखी है। क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने पांड्या पर अभी तक अपना दिमाग नहीं लगाया है और कहा कि यह मामला उनके अगले कोच पर छोड़ दिया जाएगा, जिनके बारे में CEO काशी विश्वनाथन का कहना है कि वे शायद कोई विदेशी एक्सपर्ट होंगे। उनका कहना...