नई दिल्ली, मई 27 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएळ 2026 के क्वालिफायर 1 में गुजरात टाइटन्स को 92 रनों से हराकर शान से फाइनल में एंट्री ली है। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। इसके साथ ही आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार लीडरशिप के उस एलिट क्लब में शामिल हो गए हैं जिसमें महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गज हैं। पाटीदार आरसीबी के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिनकी अगुआई में टीम लगातार दो बार फाइनल में पहुंची है। इसके अलावा वह आईपीएल इतिहास के पांचवें ऐसे कप्तान बने हैं जो लगातार दो फाइनल खेलने जा रहे हैं। 32 वर्ष के रजत पाटीदार को 2025 के आईपीएल सीजन से पहले आरसीबी की कमान मिली थी। बतौर कप्तान अपने पहले ही सीजन में उन्होंने आरसीबी के खिताबी जीत के सूखे को खत्म किया। अब लगातार दूसरी बार टीम...