सहारनपुर, फरवरी 25 -- महाराज सिंह कॉलेज में आयोजित संस्थापक सप्ताह 2026 के द्वितीय दिवस पर पुरुष वर्ग की इनडोर खेल प्रतियोगिताएं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। बैडमिंटन, शतरंज और योग प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम संयोजक प्रो. प्रवीण कादियान ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में तनिष्क चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। शान सैनी दूसरे और अंशुल ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। योग प्रतियोगिता में मोहम्मद मुज़म्मिल खान ने बेहतरीन संतुलन और लचीला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.