लातेहार, अक्टूबर 4 -- लातेहार, प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय परिसर में रविवार को झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मोटर वाहन दुर्घटना दावा (एमएसीटी) और स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) से जुड़े मामलों की कानूनी प्रक्रिया और पुलिस की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष शेषनाथ सिंह और एसपी सह डालसा सदस्य कुमार गौरव मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पीडीजे शेषनाथ सिंह ने कहा कि एमएसीटी और एनडीपीएस मामलों में पुलिस की भूमिका अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण है। दुर्घटना के मामलों में पीड़ित परिवारों को समय पर न्याय दिलाने के लिए त्वरित और सटीक अनुसंधान जरूरी है। वहीं, नशे के कारोबार पर अंकुश लगान...