इटावा औरैया, मई 12 -- इटावा। एमएसीटी कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में अब दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। पहले अधिवक्ता श्रीकांत त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल कुमार गौर समेत अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं अब पूर्व बार अध्यक्ष अनिल कुमार गौर की ओर से भी शिवशरण त्रिपाठी, श्रीकांत त्रिपाठी और सात से आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। पूर्व जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल कुमार गौर ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आठ मई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर से कचहरी आ रहे थे। उन्होंने अपनी कार एसएसपी आवास के पास स्थित कचहरी गेट के बाहर खड़ी की। आरोप है कि जैसे ही वह कार से उतरे...