बिजनौर, अप्रैल 29 -- बिजनौर। एमजेपी रुहेलखंड, विश्वविद्यालय बरेली द्वारा एमएससी वनस्पति विज्ञान तृतीय सेमेस्टर विभाग के घोषित परिणाम में कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड इंफॉरमेशन टैक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। एमएससी वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम गुप्ता ने बताया कि सुम्मैया फातिमा ने 77.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, शुभांगी ने 74.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा मानसी चौधरी ने 73.30 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...