शामली, अप्रैल 21 -- शामली। शहर के आरके पीजी कॉलेज के भौतिकी विभाग में एमएससी छात्रों का शोध पत्र दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ है। यह विश्वविद्यालय का परास्नातक कक्षाओं में दूसरा अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र है, और एमएसयू के आरके कॉलेज शामली ने शोध और नवाचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। आरके पीजी कालेज के प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार के मार्गदर्शन में एमएससी भौतिकी के छात्र आशुतोष शर्मा ने उच्च गुणवत्ता वाले शोध पत्र को विश्व प्रसिद्ध प्रकाशक स्प्रिंगर नेचर के जर्नल ऑफ मॉलिक्यूलर मॉडलिंग में प्रकाशित कराया है, जिसका इम्पैक्ट फैक्टर 2.5 है। यह शोध पत्र विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, और यह नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अनुभव आधारित अधिगम के उद्देश्य की भी सफलता क...