गाज़ियाबाद, दिसम्बर 1 -- 48 घंटे बाद भी छात्रा की हालत गंभीर मोदीनगर,संवाददाता। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव नंगलाबेर में घर में घुसकर गोली मारने से घायल हुई छात्रा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस की चार टीम आरोपी की तलाश में मुजफ्फरनगर व मेरठ में दबिश दे रही है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। बता दे कि गांव नंगलाबेर में एक तरफा प्रेम में घर में घुसकर एमएससी की छात्रा को शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गंभीर हालत में छात्रा को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोपी प्रदीप की तलाश में जिला मुजफ्फरनगर व मेरठ में दबिश दे रही है। एसीपी ने बताया कि आरोपी प्रदीप कुमार को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.