मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस विभाग के छात्र-छात्राओं ने एमएससी (रसायन विज्ञान) तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे संस्थान में हर्ष का माहौल है। घोषित परिणामों में अंशुल चौधरी, अंशिमा सैनी और फरहीन ने संयुक्त रूप से 8.80 सीजीपीए प्राप्त कर कॉलेज की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, कुमारी आकांक्षा और इरम खान ने 8.40 सीजीपीए के साथ द्वितीय स्थान साझा किया। तृतीय स्थान पर दीपाली और चिल्सी रहीं, जिन्होंने 8.0 सीजीपीए अर्जित किया। सफल विद्यार्थियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय ईश्वर, माता-पिता और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने...