एमएसयू में 18,621 सीटें भरी, आखिरी दिन 1,172 ने कराया प्रवेश
सहारनपुर, जुलाई 17 -- सहारनपुर, संवाददाता। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। पहली प्रतीक्षा सूची समाप्त होने तक 18,621 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। अकेले गुरुवार को, जो प्रथम प्रतीक्षा सूची का अंतिम दिन था, 1,172 विद्यार्थियों ने दाखिला लेकर अपनी सीट पक्की की। इससे स्पष्ट है कि पहली सूची के बाद भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रवेश का अवसर भुनाया। प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि प्रथम वरीयता सूची के माध्यम से कुल 16,381 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था। इसके बाद प्रथम प्रतीक्षा सूची के पहले दिन 15 जुलाई को 1,068 और अंतिम दिन 16 जुलाई को 1,172 विद्यार्थियों ने संबंधित महाविद्यालयों में आवश्यक अभिलेख जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.