सहारनपुर, जून 24 -- मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय (एमएसयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 जुलाई कर दी है। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों एवं संस्थानों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अब 4 जुलाई तक समर्थ पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि यह पंजीकरण का अंतिम अवसर है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे समय रहते अपना पंजीकरण पूरा कर लें। पहले से पंजीकृत विद्यार्थी भी पोर्टल पर लॉगिन कर अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं。 यह भी पढ़ें- दाखिला की दौड़:- जेएनयू में पीजी और और एडीओपी की पहली सूची आज आने की संभावनाफॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि विश्वविद्यालय द्वारा जारी का...