सहारनपुर, जुलाई 20 -- सहारनपुर, संवाददाता। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 में एलएलबी, बीए एलएलबी और बीकॉम एलएलबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण 10 जून से जारी हैं और अभ्यर्थी 21 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। महाविद्यालयों में आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 22 जुलाई तय की गई है। प्रवेश समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक महाविद्यालयों को अभ्यर्थियों का डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। इसी दिन शाम चार बजे पहली वरीयता सूची जारी होगी और शाम छह बजे विश्वविद्यालय ऑफर लेटर जारी करेगा। यह भी पढ़ें- दूसरी चयन सूची से स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन 24 जुलाई तक प्रथम सूची के आधार पर 24 और 25 जुलाई को प्रवेश होंगे तथा 25 जुलाई तक समर्थ पोर्टल और विश्...