सहारनपुर, मई 28 -- पुवांरका। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत एक जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उच्च शिक्षा निदेशक से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वाई. विमला ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ-साथ परिवार और समाज की सुख-शांति को भी नष्ट करता है। उन्हों...