सहारनपुर, अप्रैल 22 -- पुवांरका। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय में आज दो दिवसीय क्लाउड कंप्यूटिंग कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। यह कार्यशाला 22 एवं 23 अप्रैल को आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों एवं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के व्यावहारिक ज्ञान से सशक्त बनाना है। कार्यशाला प्रातः 10:00 बजे से सेमिनार हॉल में प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता उदय बनर्जी ने क्लाउड कंप्यूटिंग की मूल अवधारणाओं, माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर प्लेटफॉर्म तथा इसके व्यावहारिक उपयोगों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला वाई. के मार्गदर्शन में इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। उनके प्रयासों से विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी ज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.