सहारनपुर, फरवरी 25 -- मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के द्वितीय दिवस का आयोजन अत्यंत प्रेरणादायी एवं विचारोत्तेजक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा नीति अनुसंधान केंद्र, राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला वाई., कुलसचिव कमल कृष्ण, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार तथा वित्त अधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी भी मंचासीन रहे। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार उपस्थित रहे उन्होंने समावेशी और परिवर्तनकारी शिक्षा के माध्यम से समुदायों को सशक्त बनाना और समाज को जोड़कर चलने पर जोर दिया। इसी के साथ सांस्कृतिक प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियो द्वारा मनमोहक प...