दरभंगा, अप्रैल 5 -- बिरौल। मिथिला स्टूडेंट यूनियन की ओर से जारी 'न्याय यात्रा' ने प्रखंड कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे प्रदेश सचिव नवीन सहनी ने बंद चीनी मिलों, जर्जर अस्पतालों और पलायन के मुद्दे से लोगों को अवगत कराते हुए जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध जमकर आवाज उठायी।  राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्याभूषण ने स्थानीय सांसद और सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि दरभंगा एम्स का निर्माण अब तक क्यों लटका है और आईटी पार्क में कंपनियां कब आएंगी? उन्होंने कहा, सांसद और विधायक केवल शिलान्यास की राजनीति कर रहे हैं, जबकि धरातल पर अशोक पेपर मिल और जूट मिलें आज भी बंद पड़ी हैं। अब जनता वादा नहीं, हिसाब मांग रही है। राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र कुमार ने कहा कि रोजगार के अभाव में मिथिला के युवा पलायन को मजबूर हैं। वहीं, नव...