दरभंगा, अप्रैल 18 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। मिथिला स्टूडेंट यूनियन की बैठक सीएम साइंस कॉलेज में शनिवार को हुई, जिसमें विवि अध्यक्ष अनिश चौधरी के नेतृत्व में कॉलेज की नई टीम का गठन किया गया। सीएम साइंस कॉलेज की नई टीम में आलोक झा को महाविद्यालय अध्यक्ष, स्नेहा कुमारी को महिला अध्यक्ष, सूरज कुमार को उपाध्यक्ष, सचिन यादव को कॉलेज प्रभारी, आशीष देव को प्रवक्ता तथा राहुल कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। मौके पर विवि अध्यक्ष ने कहा कि कॉलेज में आंतरिक परीक्षा के संचालन में भारी अनियमितता देखने को मिल रही है। उन्होंने इस प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने की मांग की। बैठक में कॉलेज में छात्र-छात्राओं को होने वाली कठिनाईयों पर भी चर्चा की गई। मौके पर आदर्श रॉय, आलोक झा, स्नेहा कुमारी, सूरज कुमार, सचिन यादव, आशीष देव, राहुल कुमार...