सहारनपुर, मार्च 7 -- सहारनपुर संवाददाता मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा दिसंबर 2025 में आयोजित विभिन्न पाठ्यक्रमों की मुख्य व बैक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सभी छात्र अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://msuresults.com⁠ पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार बीसीए, बी.वोक (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी), बीएससी (कंप्यूटर साइंस), बीएफए, बीएससी (होम साइंस), बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी, बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, बीपीईएस, बी.लिब., एलएलबी सहित अन्य पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर के परिणाम जारी किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...