सहारनपुर, मार्च 8 -- सहारनपुर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय ने माह दिसम्बर 2025 में आयोजित विभिन्न पाठ्यक्रमों की मुख्य तथा बैक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार बी.ए. तृतीय व पंचम सेमेस्टर, बी.एससी. तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर तथा बी.कॉम के तृतीय व पंचम सेमेस्टरों के परिणाम घोषित किए गए हैं। विश्वविद्यालय द्वारा कुछ महाविद्यालयों के परीक्षा परिणाम को डिटेन भी किया गया है, जिनकी सूची विश्वविद्यालय ने जारी की है। परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को इस संबंध में सूचना भेज दी गई है, ताकि वे अपने-अपने महाविद्यालय के छात्रों को परिणाम की जानकारी उपलब्ध करा सके...