संभल, अप्रैल 19 -- किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति ने तहसील समाधान दिवस में जोरदार तरीके से अपनी आवाज उठाई और एडीएम प्रदीप कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपकर गेहूं की खरीद एमएसपी पर सुनिश्चित कराने की मांग की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष खराब मौसम के चलते गेहूं की पैदावार में भारी गिरावट आई है। एक एकड़ में औसतन करीब सात कुंतल तक उत्पादन कम हुआ है, जबकि लागत दोगुनी हो गई है, जिससे किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। किसानों का आरोप है कि सरकारी क्रय केंद्रों पर नाममात्र ही गेहूं की खरीद हो रही है, जबकि व्यापारी गांव-गांव जाकर 2100 से 2200 रुपये प्रति कुंतल के कम दाम पर गेहूं खरीद रहे हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि कई स्थानों पर अधिकारी वारदाना (बोरियों) की कमी...