सहारनपुर, फरवरी 9 -- भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की मासिक बैठक सोमवार की दोपहर खंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। जिला उपाध्यक्ष सुरेश सैनी ने किसानों में पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी दे। बैठक में आवारा पशुओं द्वारा खेतों में खड़ी फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान पर भी चिंता जताई गई। इस दौरान कर्ण सिंह, सुरेंद्र सिंह, चौधरी आदिल, हरि सिंह, मो. इकराम, सलमान, मसरूर, अफजल, रियासत, चंदन सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.