बोकारो, मई 28 -- चंदनकियारी प्रतिनिधि। संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आह्वान के तहत गुरुवार को बाटबिनोर में किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और खाद संकट समेत विभिन्न मांगों को लेकर गुरूवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने एमएसपी आदेश की प्रतियां जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। यह भी पढ़ें- किसान-मजदूरों की वर्तमान दशा और दिशा पर मंथनविरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रखंड अध्यक्ष ज्योतिलाल महतो ने की, जबकि संचालन संयुक्त किसान मोर्चा चंदनकियारी के संयोजक जगन्नाथ रजवार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि सरकार किसानों को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप लागत मूल्य पर 50 प्रतिशत लाभ जोड़कर एमएसपी नहीं दे रही है। उन्...