लखनऊ, अप्रैल 10 -- प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, रेशम, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग, खादी व ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय बजट का शत-प्रतिशत उपयोग नवंबर 2026 तक कर लिया जाए।उन्होंने शुक्रवार को डालीबाग स्थित खादी ग्रामोद्योग बोर्ड भवन में बैठक में कहा कि जो कार्ययोजनाएं अभी तक शासन को नहीं भेजी गई हैं, उन्हें तत्काल भेजा जाए। लंबित प्रस्तावों की वित्तीय स्वीकृतियां शीघ्र जारी कराई जाएं, ताकि योजनाओं में कोई बाधा न आए। अधिकतम काम दिसंबर 2026 तक पूरे कर लिए जाएं। इसके लिए मंडल-स्तरीय प्रदर्शनियों व जागरूकता कार्यक्रमों का विस्तृत कैलेंडर तैयार कर समयबद्ध तरीके से आयोजन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने अधिकारियों से सभी योजनाओं के लिए स्पष्ट समय अवधि त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.